ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर एसएसपी ने लगाया जवानों को गुलाल

हल्द्वानी। ड्यूटी में तैनात सिविल पुलिस, यातायात और सीपीयू कर्मियों को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने खुद उनके ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दीं। अबीर और गुलाल का टीका लगाकर एसएसपी ने मिष्ठान वितरण भी किया। इसके साथ ही मुस्तैदी से तैनात जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कई इलाकों में सोमवार तो कई क्षेत्रों में मंगलवार को लोगों ने होली मनाई। पिछले तीन दिन से होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मंगलवार को एसएसपी पीएन मीणा, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व अन्य अधिकारी भीमताल तिराहा, कोलटेक्स तिराहा, नरीमन, खेड़ा, वनभूलपुरा, मंडी, टीपीनगर, मुखानी, ऊँचापुल, कटघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली व अन्य स्थानों पर पहुंचे और सभी पुलिस कर्मियों के साथ होली मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *