दन्या पुलिस टीम ने खोया हुआ मोबाइल खोजकर लौटाया

 

अल्मोड़ा। दन्या पुलिस टीम ने खोया हुआ मोबाइल खोजकर लौटाया। दियारी धौलछीना निवासी हिमांशु जोशी ने चौकी जागेश्वर, थाना दन्या में सूचना दी कि उनका मोबाइल गरुड़ाबाज क्षेत्र में कहीं खो गया है। काफी ढूंढ खोज के बाद भी नहीं मिल पा रहा हैं। जिस पर चौकी में तैनात कांस्टेबल द्वारा तत्काल उसकी सूचना साईबर सैल, सर्विलांस टीम व क्षेत्र में ड्यूटीरत मोबाइल टीम को दी गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल की ढूंढ खोज शुरु की गई। सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामी हिमांशु जोशी के सुपुर्द किया गया। जिस पर मोबाइल स्वामी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *