मेला संपन्न होने के बाद मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रीन आर्मी देवभूमि व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सोमवार को श्री सिद्धबली मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान आमजन को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।
तीन दिवसीय श्री सिद्धबली मेला संपन्न होने के बाद ग्रीन आर्मी देवभूमि ने स्थानीय शिक्षण संस्थान आरसीडी पब्लिक स्कूल, रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के साथ मिलकर अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट करना था। सदस्यों ने कहा कि अपनी धरोहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। बताया कि अभियान के दौरान सिद्धों के डांडा से लेकर मेला मैदान तक सफाई की गई। साथ ही मंदिर को जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी को भी साफ किया गया। अभियान के दौरान आमजन से भी सफाई में सहयोग की अपील की गई। बताया कि अभियान के दौरान नवदुर्गा मंदिर व फलाहारी बाबा मंदिर में भी सफाई अभियान चला। इस मौके पर प्रणिता कंडवाल, रुचि नेगी, हिमांशु रावत, सुशांत कोहली, सतेंद्र सिंह गुसाईं, ज्योति सजवान, अंकित थपलियाल, अभय जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *