आइसा ने शिवांक को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में आगामी 27 सितम्बर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव से पहले मंगलवार को छात्र संगठन आइसा ने उपाध्यक्ष पद के लिए शिवांक नौटियाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और आइसा के अंकित उछोली तथा विवि की निवर्तमान छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री ने शिवांक नौटियाल के नाम की घोषणा की। आइसा के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रोबिन असवाल ने कहा कि आइसा छात्रसंघ चुनाव में हुड़दंग से दूर रहकर स्वच्छ विचारों और छात्र हित की राजनीति को आगे बढ़ाएगा। निवर्तमान छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री ने बताया कि विवि ने उनके छात्रा प्रतिनिधि बनते ही अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, प्रोफेशनल कोर्सों की फीस में की गई वृद्धि को कम किए जाने, बस स्टैंड के लिए टीन शेड लगाए जाने, लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को लॉकर की सुविधा दिए जाने और विवि के भीतर नई बसों को संचालित किए जाने सहित कई छात्र हितों के मामलों में संघर्ष किया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *