देश-विदेश

सभी भारतीयों ने छोड़ा खारकीव, सूमी में फंसे छात्रों से संपर्क की कोशिशय विदेश मंत्रालय का बयान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच कई भारतीयों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। भारत सरकार का अपरेशन गंगा अभियान जारी है। विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि खारकीव से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। सूमी में फंसे छात्रों से संपर्क की कोशिश की जा रहा है।
दूतावास उन लोगों से संपर्क करने का प्रयास करेगा जो अभी भी पीटे छूट गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सूमी और कुछ क्षेत्रों के अलावा बहुत अधिक नहीं बचे हैं। लगभग सभी भारतीय खारकीव शहर छोड़ चुके हैं।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। अपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।
उन्होंने कहा कि अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा जिनके वहां होने की संभावना है, परन्तु अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।
वहीं, युद्घग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से रविवार को 11 उड़ानों के जरिए 2,200 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए करीब 3,000 भारतीयों को श्एयरलिफ्टश् किया गया। बयान में कहा गया कि इनमें 12 विशेष नागरिक और तीन भारतीय वायु सेना की उड़ानें शामिल हैं।
गौरतलब है कि रूस के हमले के बाद 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को उसके पड़ोसी देशों के जरिए स्वदेश वापस लाया जा रहा है। वायुसेना निकासी अभियान में सी-17 सैन्य परिवहन विमान का उपयोग कर रही है। वहीं, इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट जैसी भारतीय विमानन कंपनिया विशेष नागरिक उड़ानों का संचालन कर रही हैं।
मंत्रालय ने कहा कि आज (शनिवार को) की उड़ानों में बुडापेस्ट (हंगरी) से पांच, सुशीवा (रोमानिया) से चार, कोसाइस (स्लोवाकिया) से एक और रेजजो (पोलैंड) से दो विशेष नागरिक उड़ानें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!