दल के बैनर व झंडे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्र बड़थ्वाल ने कुछ लोगों पर संगठन के बैनर व झंडे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल के वर्तमान अध्यक्ष काशी सिंह एरी हैं। ऐसे में कुछ लोग समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
कहा कि कुछ लोगों ने दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लेकर गलत बयान बाजी की है। दल विरोधी गतिविधि तथा अनुशासन हीनता के स्पष्ट प्रमाण के आधार पर दल से कुछ लोगों को निष्कासित किया था। कहा कि यह लोग समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उत्तराखंड क्रांति के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी काशी सिंह ऐरी के पास है।
———————–