Uncategorized

अल्मोड़ा में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नवरात्र के पहले दिन नगर के देवी मंदिरों में समिति संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा कर माता को चुनरी चढ़ाई। वहीं नगर के विभिन्न स्थानों में बने दुर्गा पांडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सीमित संख्या में रहकर कलश यात्रा निकाली। उसके बाद गणेश पूजन, कलश स्थापना, माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। हालांकि इधर इस बार कोरोना के चलते नवरात्र भी सादगी पूर्वक मनाया जा रहा है। यहां माता के पंडालों में श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन के लिए अनुमति दी जा रही है। वहीं कुछ एक पंडालों में दर्शन से पहले पड़ालों में सेनेटाइजर और थर्मंल स्क्रीनिंग कर लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर प्रवेश दिया जा रहा है। नंदा देवी, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी, रघुनाथ मंदिर में सुबह से पूजा के लिए अच्छी खासी संख्या में महिलाएं पहुंची। माता की आरती और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी भी भेंट की। लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधारा आदि स्थानों में बने दुर्गा पंडालों में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा हुई।खूंटकुनी भैरव मंदिर से लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली कलश यात्राअल्मोड़ा। नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा स्थानीय खूंटकुनी भैरव मंदिर से कार्यक्रम स्थल गांधी सभास्थली लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक सीमित संख्या में महिलाओं द्वारा पारपरिक वेशभूषा में मां के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद आचार्य सतीश चंद्र जोशी एंव चन्द्रशेखर जोशी द्वारा यजमान नमित जोशी एंव विधा जोशी द्वारा गणेश पूजन, दीप पूजन, कलश स्थापना, मात्रिका पूजन, मां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, नवग्रह पूजन और आरती धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुए। इस अवसर पर कलश यात्रा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, समिति संयोजक त्रिलोचन जोशी, समिति अध्यक्ष एंव सभासद अमित साह मोनू, तारू पांडे, गोविंद बल्लभ पंत, शेर सिंह बिष्ट, सचिव सुनील कर्नाटक, किशन राना, कैलाश गुरूरानी, विक्रम साह, लीला जोशी, नेहा मेलकानी, ज्योति पाण्डेय, खष्टी बिष्ट , वीरेन्द्र जीना, दीपक साह, अतुल जोशी, दीवान बिष्ट, हर्षवर्धन जोशी, शोबन बिष्ट , मोहन जोशी, त्रिभुवन पंत, सुंदर लाल साह , दिनेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!