Uncategorized

विस उपाध्यक्ष चौहान ने किया लक्ष्मेश्वर में जनमिलन केंद्र का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक निधि से बने तीन लाख के जनमिलन केंद्र कक्ष का लोकार्पण शनिवार को मुख्य अतिथि विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस कक्ष का उद्धाटन करते हुए इसे समिति को समर्पित किया।उन्होंने दुर्गा समिति के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए समिति सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर आबादी क्षेत्र से गैस गोदाम भंडार कक्ष को अन्यत्र स्थापित करने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ गैस गोदाम लिंक रोड और रानीधारा सड़क मार्ग निर्माण को भी शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरूरानी, डीसीबी निदेशक विनीत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, संजय बिष्ट, चंदन बहुगुणा, अमन नज्जौन आदि ने भी संबोधन व्यक्त कर समिति क्रियाकलापों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!