Uncategorized

अल्मोड़ा में मिनस्ट्रीय कर्मचारियों ने किया विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। तीन दिन अवकाश के बाद पदोन्नति सूची जारी करने को एक बार फिर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों ने सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जल्द पदोन्नति सूची जारी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि वो लगातार अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन विभागीय अफसर उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं। उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस वजह से कर्मचारियों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ रही है। इस मौके पर मंडलीय सचिव धीरेंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष श्री बलवीर सिंह भाकुनी श्री अर्जुन नेगी श्री गोपाल सिंह भाकुनी श्री दीपक पांडे श्री हयात सिंह जैम्याल श्री नरेन्द्र नेगी जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!