कोटद्वार-पौड़ी

पौध लगाने के साथ उसके संरक्षण पर भी दें ध्यान: पांडेय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरेला कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अरिवंद पांडेय ने किया पौध रोपण
आम जनता से की पर्यावरण संरक्षण को आगे आने की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हरेला कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अरविंद पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना हम भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि पौधा रोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
सोमवार को अरविंद पांडेय ने बुद्धा पार्क में फलदार पौध का रोपण किया। उन्होंने कहा कि धरा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। इसलिए हमें अपने किसी भी शुभ कार्य पर यादगार के रूप में एक पौध अवश्यक लगानी चाहिए। कहा कि अधिकांश लोग पौध रोपण तो कर देते हैं। लेकिन, उसके संरक्षण पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में वह पौध कुछ समय बाद ही सूख जाती है। कहा कि हमें नैतिक जिम्मेदारी के साथ पेड़-पौधों की अपने बच्चों की तरह परविश करनी चाहिए। जिससे भविष्य में वह हमें फल के साथ छाया भी दें। उन्होंने आमजनता से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौध रोपण करने की भी अपील की। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, राजगौरव नौटियाल, गौरव जोशी, शांता बमराड़ा, जितेंद्र बेबनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!