उत्तराखंड

रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने किशोर को रौंदा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर शुक्रवार को एक वाहन ने किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। वहीं चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद 24 घंटे मृतक किशोर की शिनाख्त जीतपुर नेगी निवासी संदीप के रूप में हुई है। बता दें कि हादसे के बाद महिला पीएसी के जवानों ने किशोर को अस्पताल भिजवाया था। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे रामपुर रोड स्थित एक बारात घर के पास किशोर सड़क हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन उसे रौंदता हुआ चला गया। उसी समय हल्द्वानी चुनाव ड्यूटी करके वापस लौट रहे महिला पीएसी की जवानों ने जब घायल को देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। ड़ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने की वजह से शव मोर्चरी में रखघ्वा दिया गया। शनिवार को जब छानबीन करते हुए परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तब मौत की सूचना मिली। टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि किशोर की शिनाख्त रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी 17 वर्षीय संदीप पुत्र सुरेश राम के तौर पर हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं हादसा कैसे हुआ इसकी छानबीन के लिए घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!