आनन्द शाह बनें निर्विरोध प्रबंधक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनता इंटर कालेज ग्वीनखाल के प्रबंधन समिति चुनाव में आनंद सिंह शाह को निर्विरोध विद्यालय का प्रबंधक चुना गया हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नौगाई, दर्शन सिंह रिगोड़ा, उमराव सिंह बिष्ट द्वारा चुनाव कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग दिया। बुधवार को जइंका ग्वीनखाल के प्रबंधन समिति चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य सुन्दर नगर चन्द्रपाल सिहं के देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में आन्दन सिंह शाह को प्रबंधक, नागेन्द्र सिंह नेगी उप प्रबंधक, ख्यात सिहं नेगी अध्यक्ष, सुनील कुमार उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र सिंह रावत कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *