अनन्या का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उदयरामपुर नयावाद की अनन्या डबराल का चयन राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता जो कि इस वर्ष पुणे में संपन्न होगी में हुआ है। अनन्या के चयन से कोटद्वार में उत्साह और गर्व का माहौल बन गया है। इसके अतिरिक्त, अनन्या डबराल शिक्षा विभाग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर भी कार्यरत हैं, जो उनके निरंतर उत्कृष्टता का प्रमाण है। इसके साथ-साथ मिनिस्ट्रियल कार्मिक संगठन में भी उनका चयन होने से उन्होंने साबित किया है कि वे हर क्षेत्र में अपने अद्वितीय योगदान से नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *