उत्तराखंड

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। चम्पावत और पाटी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाला। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के बीच मानदेय बढ़ाने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इधर, कार्यकत्रियों के हड़ताल पर जाने से कई कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है।
चम्पावत में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। संगठन जिला मंत्री दीपा पांडेय के नेतृत्व में हुए जुलूस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मिनी, सहायिका और मुख्य कार्यकत्रियों का मानदेय 18 हजार रुपये मासिक करने की मांग की। कलक्ट्रेट में हुई सभा में कार्यकत्रियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही बाल विकास मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। जुलूस में माया देवी, विमला पनेरू, शोभा पांडेय, शशिप्रभा, जीवंती, पुष्पा खर्कवाल, चंद्रा कापड़ी, खीमा देवी, ईश्वरी देवी, सुनीता सक्टा, सुशीला देवी, हेमा भट्ट समेत तमाम कार्यकत्रियां शामिल रहीं।
उधर, पाटी में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बाजार में जुलूस निकाला। बाद में उन्होंने एसडीएम के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। ब्लक अध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि वे लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। जुलूस निकालने वालों में पार्वती देवी, दीपा बोहरा, पुष्पा भंडारी, अनीता, जीवंती, तुलसी, दीपा देवी, भावना देवी, शान्ति देवी, निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!