आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पेट दर्द से मौत

Spread the love

बागेश्वर()। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत तिरवाण निवासी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपचार के दोरान मौत हो गई है। पेट दर्द होने की शिकायत पर परिजन उसे सीएचसी कपकोट लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उसने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार कपकोट के तिरवाण निवासी 27 वर्षीया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तनुजा देवी पत्नी मोहन चंद्र की बुधवार की रात पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट उपचार के लिए लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार की सुबह उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा महिला करीब दो से तीन माह की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि गर्भ संबंधी किसी प्रकार की जांच या अल्ट्रासाउंड नहीं कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि गर्भ नली में फंस जाने के कारण महिला को अत्यधिक दर्द हो रहा था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका का एक बेटा भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *