बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने सगे भांजे को चाकू से गोदा

Spread the love

भगवानपुर (रुड़की)। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हल्लूमाजरा गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां बेटी के प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपने ही सगे भांजे की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित मामा ने सरेराह भांजे का रास्ता रोका और कहासुनी के बाद उसके पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक ने देहरादून हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
घर से भागकर किया था निकाह
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेडी गांव निवासी मुसीद का अपनी सगी ममेरी बहन (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी मामा शहनवाज की बेटी) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले मुसीद अपनी ममेरी बहन को घर से भगाकर ले गया था और दोनों ने निकाह कर लिया था। शादी के बाद से ही मुसीद अपनी पत्नी के साथ रोलाहेडी गांव में रह रहा था, लेकिन इस रिश्ते से उसका मामा शहनवाज बेहद नाराज और नाखुश था।

घात लगाकर बैठे मामा ने रोका रास्ता
शुक्रवार को मुसीद अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में भगवानपुर क्षेत्र के हल्लूमाजरा गांव की तरफ जा रहा था।

जैसे ही वह हल्लूमाजरा चौक के पास पहुंचा, वहां पहले से ही घात लगाकर खड़े मामा शहनवाज ने उसे रोक लिया।

दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच शहनवाज ने जेब से चाकू निकालकर मुसीद पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *