नाबालिग से दुष्कर्म से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने की थानाध्यक्ष से वार्ता

Spread the love

अल्मोड़ा(। दन्या क्षेत्र में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों में आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत से भी भेंट कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की। उन्होंने बाहरी लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने, सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पंत ने भी पुलिस प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इस मौके पर प्रताप सिंह गैड़ा, मनोज पंत, मंडल महामंत्री गोकुल पांडेय, जगदीश पांडेय, किशन सिंह, खीम सिंह, करन पाठक, ललित जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *