आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया मंत्री जोशी के बयान पर प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कांग्रेस पार्टी पर दिए बयान से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। मंत्री जोशी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि मंत्री जोशी तत्काल इस्तीफा दें। उनका बयान घोर आपत्तिजनक है। कांग्रेस त्याग और मूल्यों पर आधारित पार्टी है, जिसने देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। देश मे विकास की मजबूत आधारशिला रखी। कांग्रेस मंत्री के बयान के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक भाजपा के नेता एक जैसी बदजुबानी करके कांग्रेस के योगदान को कमतर करके दिखाने की कोशिश में लगे हैं। कांग्रेस ने हमेशा मर्यादित राजनीति की है, जबकि भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई भी कार्य करने से परहेज नहीं करती। महानगर अध्यक्ष ड. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने वालों का खुद का इतिहास संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि मंत्री का यह बयान राजनीतिक शिष्टाचार का घोर उल्लंघन है। जनता से जवाब देते नहीं बन रहा है, इसीलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस अवसर पर पूरन सिंह रावत, उपेन्द्र थापली, गरिमा दसौनी, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, हेमा पुरोहित, उर्मिला थापा, शीशपाल बिष्ट, सावित्री थापा, शांति रावत, अनिल नेगी, राजेश चमोली, संग्राम सिंह पुंडीर, राजीव प्रजापति, बीएस थापा, चतर सिंह रावत, सूरज क्षेत्री, संजय भारती, मुनीक अहमद, अभिषेक तिवारी, मनीष गर्ग, फारुख, सजाद अंसारी, मोहन कला, वीरेंद्र पंवार, शमीम मंसूरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *