जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : विकासखंड नैनीडांडा के सुदूर वर्ती ग्राम पंचायत पुनोडी मद्रासी में उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर एक लघु प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय नैनीडांडा द्वारा किया गया।
गौ वंशीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुखदेव सिंह, बछिया में प्रथम पुरस्कार जयपाल सिंह, बकरी वर्ग में गोवर्धन लाल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि सर्वोच्च चैंपियन पशु पुरस्कार श्रीमती अनीता देवी की गाय ने जीता। पशु प्रदर्शनी में 72 पशुओं ने भागीदारी की। इस मौके पर डॉ. जीसी मैंदोलिया, डा. राहुल सिंह, राजेश लाहुमी, सतपाल सिंह, हेम कोहली, सागर ध्यानी, सोहनलाल, सामज सेवी अनिल, ग्राम प्रधान श्रीमती शकुन्तला देवी आदि मौजूद थे।