क्विज प्रतियोगिता में अंजली राणा रही अव्वल

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंजली राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान महाविद्यालय में पौध रोपण अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
एनसीसी प्रभारी डा.संजीव कुमार ने बताया की महाविद्यालय कोटद्वार में लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर एनसीसी द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमे कैडेट अंजली राणा द्वितीय वर्ष ने प्रथम, कैडेट ज्योति रावत द्वितीय वर्ष ने द्वितीय एवं कैडेट तान्या प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या जानकी पंवार ने अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में पौध रोपण अभियान भी चलाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *