अंजना और अनिता को मिला नेशनल अवार्ड
श्रीनगर गढ़वाल : दिल्ली के पंचशील आश्रम में आयोजित भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 40वें राष्ट्रीय दलित साहित्य सम्मेलन में आत्मनिर्भर बनकर अपना समूह बनाकर दूसरों को प्रशिक्षित करने पर महिला कांग्रेस कीर्तिनगर की सदस्य अंजना कुंवर और अनिता मेहर को वीरांगना सावित्रीबाई बाई फुले नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। दोनों कांग्रेसी समतामूलक समाज संस्था और आंबेडकर चेतना समिति को चलाकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर कर रही हैं। दोनों को सम्मान मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। खुशी जताने वालों में खुशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष मलेथा बिरेंद्र राणा, यूथ अध्यक्ष अंकित सिंह, मंगत मठियाल आदि शामिल थे। (एजेंसी)