उत्तरकाशी पहुंचीं अपर्णा यादव, किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, बजट को बताया मील का पत्थर

Spread the love

उत्तरकाशी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व़ मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु व भाजपा नेता अपर्णा यादव बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को महिलाओं के लिए मील का पत्थर बताया है। अर्पणा यहां अपने मायके डुंडा ब्लक के सैंणी में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आई हुई हैं।
बुधवार देर शाम अपर्णा यादव उत्तरकाशी पहुंचीं। हेलीकॉप्टर से हेलीपैड मातली पहुंचने के बाद वे उत्तरकाशी सड़क से पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। यह बजट महिलाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
अपर्णा अपने मायके डुंडा ब्लक के सैंणी में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। उनके पिता अरविंद बिष्ट ने अपने घर में पांच दिवसीय अनुष्ठान रखा है। अपर्णा के पिता उत्तर प्रदेश में सूचना आयुक्त रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *