अफसर 25, फरियादी एक और समाधान शून्य

Spread the love

चमोली। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की सूचना नहीं होने पर शिविर में मात्र एक शिकायत दर्ज हुई। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई इस शिविर में 25 विभागों के अधिकारी तो आए लेकिन जनप्रतिनिधि व शिकायतकर्ता सूचना के अभाव में केवल एक फरियादी पहुंचा। उसकी समस्या का भी समाधान आश्वासन के रूप में हुआ। बाद में अधिकारियों ने एक-दूसरे को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने व जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए सरकार ने बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन शिविर के आयोजकों ने इससे गंभीरता से नहीं लिया। सूचना नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधि भी नहीं पहुंचे। परिसर में लगे सरकारी स्टॉल भी खाली रहे। दोपहर 12 बजे बाद शुरू हुए शिविर प्रारंभ हुआ।
इसमें बानुड़ी गांव की कमला देवी ने अपना नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने की अपील पर बीडीओ ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने भी जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाने के निर्देश दिए। शिविर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश कुनियाल, बीडीओ जयदीप बैरवाण, ईई अरुण प्रताप सिंह, एडीओ राजेंद्र बिमोली, निलेश शर्मा, हर्षवर्धन भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *