बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, मौसम ने ली करवट

Spread the love

बदरीनाथ। धाम के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शनिवार को बर्फबारी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई थी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदलने के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में चटक धूप खिली। इससे पहाड़ों में ठंड से राहत मिली, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। लेकिन आज शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने फिर करवट ले ली।
आज बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश बताई गई थी। बीती शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *