उत्तराखंड

राष्ट्रपति प्रत्याशी पर नस्लभेदी टिप्पणी पर माफी मांगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। दून की एक महिला ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया। पुलिस के समझाने पर महिला ने पोस्ट को हटाया। महिला ने इस प्रकरण में सोशल मीडिया के माध्यम से माफी भी मांगी है। इसके अलावा लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपघ्दी मुर्मू सोमवार को देहरादून आई थीं। सोमवार शाम को एक पोस्ट उनके संबंध में वायरल हो रही थी। इसमें उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। देहरादून पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैक किया। पता चला कि यह पोस्ट देहरादून शहर में जीएमएस रोड पर रहने वाली एक महिला ने की है। पुलिस फोर्स उसके घर पहुंची और उससे पूछताछ की। महिला ने अपनी बात को स्वीकार किया। डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी और अन्य पुलिस अधिकारियों के कहने पर उस महिला को समझाया गया। अधिकारियों के कहने पर महिला ने न सिर्फ वह पोस्ट हटाई बल्कि इसके लिए लिखित माफी भी मांगी। इसके बाद महिला ने वीडियो जारी कर भी माफी मांगी। पुलिस कप्तान ने बताया कि महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। केवल उसे समझाया गया है। यदि भविष्य में वह इस प्रकार की गलती करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला एक पार्टी से जुड़ी हुई घ्थी। उसके पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वर्तमान में वह किसी भी पार्टी की सक्रिय सदस्य नहीं है। जानकारी के मुताबिक जब वह पार्टी से जुड़ी थी तब भी वह किसी पद पर नहीं थी। महिला ने पुलिस को बताया कि यह पोस्ट सिर्फ उसने अपनी मर्जी से किया था। इसके लिए उसे किसी ने उकसाया नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!