आमजन से की यातायात नियमों के पालन की अपील

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यातायात पुलिस की ओर से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को यातायात निरीक्षक शिव कुमार व ट्रांसपोर्ट अधिकारी अभिलाष गैरोला के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। संयुक्त चेकिंग अभियान में ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट अन्य के तहत चालान की गई। अभियान के दौरान 15 चालान किये, जिसमें बिना हेलमेट आठ, बिना सीट बेल्ट के एक, रेड लाइट जंप एक, डीएल सस्पेंशन आठ किए गए ,जबकि एक वाहन सीज भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *