वनों की सुरक्षा के लिए एकजुट होने की अपील

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत मटियाली में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूक अभियान चलाया गया। इस दौरान द हंस फाउंडेशन ने फायर फाइटों को फायर किट भी वितरित की।
आयोजित कार्यशाला में फाउंडेशन के सीडीएस सतीश बहुगुणा व वन क्षेत्राधिकारी विशनदत्त जोशी ने आमजन को वन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि धरती पर भविष्य को बचाने के लिए हमें पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। गर्मी के मौसम में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगती है। जिससे वन संपदा को भारी नुकसान होता है। वनों की सुरक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यशाला में लोगों को वनाग्नि सुरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही फाउंडेशन ने फायर फाइटरों को फायर किट भी वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *