साइबर ठगी का वांछित आरोपी अलीगढ़ से पकड़ा

Spread the love

नई टिहरी। मुनि की रेती पुलिस ने साइबर ठगी में वांछित एक शातिर आरोपी मनोज सिंह जाटव (25) पुत्र पूरण को उसके गृह क्षेत्र इगलास अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों का दोस्त व रिश्तेदार बनकर उनके खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। यह मथुरा, देवसेरस व भरतपुर क्षेत्रों में सक्रिय था। थानार्न्गत ढालवाला निवासी सूरज सिंह नेगी का दोस्त बनकर 40 हजार की ठगी की थी। सूरज ने आरोपी के खिलाफ मुनिकीरेती में मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आरोपी को अलीगढ़ से पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *