उत्तराखंड

सैन्य सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान बाघ सिंह अंतिम संस्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली।  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शनिवार को सेना का वाहन पलटने से चमोली जिले के थराली के रहने वाले बाघ सिंह का निधन हो गया था। सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ देवाल के पिंडर कैल संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान जवान बाघ सिंह को अंतिम विदाई  देने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

श्रीनगर-लेह हाईवे पर शनिवार को सेना का वाहन पलटने से 9 गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह का निधन हो गया था। बाघ सिंह का निधन गाड़ी के नीचे दबने से हुआ। इस हादसे में 2 अन्य जवान भी घायल हुए। सोमवार को जवान बाघ सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कांडे लाया गया। जहां पिंडर कैल नदी के संगम पर बाघ सिंह को कर्नल विक्रम सैनी की मौजूद्गी में गढ़वाल स्कउट ने सलामी दी़पंचतत्व में विलीन हुए बाघ सिंह़ये भी पढ़ें: सड़क हादसे में सेना के जवान का निधन, चमोली के कांडे गांव में शोक की लहरइस दौरान हजारों लोगों का हुजूम जवान बाघ सिंह के दर्शन के लिए उमड़ा। लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए बाघ सिंह अमर रहो के नारे लगाए। बाघ सिंह परिवार में सबसे छोटे थे, उसका बड़ा भाई दुबई में नौकरी करता है। जबकि दो बहनों का विवाह हो गया है। जवान के पिता भी 9 गढ़वाल राइफल्स से ही सेवानिवृत्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!