उत्तराखंड

सीमांत के युवाओं के लिए जनपद में ही कराएं सेना भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर के पूर्व सैनिकों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से सीमांत के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही सेना भर्ती की व्यवस्था करने को कहा है। कहा जनपद से बाहर भर्ती आयोजित होने से युवाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया के नेतृत्व में लोग सैनिक कल्याण मंत्री जोशी से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा थल, जल और वायु सेना के साथ ही अर्धसैनिक बलों में होने वाली भर्तियों को सीमांत जनपद में ही कराए जाए। ताकि सीमांत के युवाओं को इसका लाभ मिल सके। कहा जनपद के बाहर भर्ती होने पर युवाओं को खासी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके अलावा उन्होंने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में भव्य सैनिक संस्थान निर्माण की मांग की है। ताकि राष्ट्रीप पर्वो पर पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं एकत्र होकर पर्व को उत्साह के साथ मना सके। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यहां संरक्षक राम सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह, भूप चंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!