कोटद्वार-पौड़ी

अरूण नैथानी बने नगर अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटद्वार इकाई की ओर से एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम सत्र में विभाग संगठन मंत्री पौड़ी शाश्वत खंडूड़ी ने सैद्धांतिक भूमिका एवं विकास, दूसरे सत्र में प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने नर सेवा नारायण सेवा व तृतीय सत्र में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी ने अभाविप के 75 वर्ष पर व्याख्यान दिया।
इस दौरान अरुण नैथानी को नगर अध्यक्ष, मयंक विश्नोई को नगर मंत्री, अनुराग थापा को कॉलेज इकाई अध्यक्ष और विकास कुमार को इकाई मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद व राष्ट्रीय कला मंच आयाम की ओर से दपावली पर आयोजित आन लाइन रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में शिल्पा रावत ने पहला, नंदिनी गुप्ता ने दूसरा, तानिया थापा ने तीसरा, साक्षी नेगी ने चौथा और साक्षी देवरानी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!