आर्य समाज ने शहर में निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य समाज के शताब्दी समारोह व आर्य कन्या पाठशाला के हीरक जयंती समारोह पर आर्य समाज के सदस्यों ने शहर में रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आर्य समाज के बारे में बताया गया। रैली में आर्य कन्या पाठशाला की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में सबसे पहले यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यज्ञ संयोजक नितिन शास्त्री, पुरोहित आर्य ने आर्य समाज के महत्व के बारे में बताया। कहा कि आर्य समाज का महत्व सामाजिक सुधार, शिक्षा, राष्ट्रीयता और वैदिक सिद्धांतों को बढ़ावा देना है। कहा कि आर्य समाज से जुड़े लोग समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसके उपरांत कुलदीप विद्यार्थी की ओर से मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत नजीबाबाद रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला से रैली निकाली गई। रैली नजीबाबाद रोड, पटेल मार्ग, बदरीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड होते हुए वापस आर्य कन्या पाठशाला में पहुंची। रैली से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर आर्य कन्या गुरुरकुल नजीबाबाद की संपादिका डा. प्रियंवदा, स्वामी यतिश्वरानंद, प्रतीक गुप्ता, राजेंद्र ग्रोवर, रेनू नेगी, ओम देव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *