आर्यन ने घोषित किया महासचिव पद का प्रत्याशी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन ने मंगलवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम में पत्रकार वार्ताकर अनुरोध पुरोहित को महासचिव पद का प्रत्याशी घोषित किया। आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से उनका संगठन गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ महासचिव पद पर प्रत्याशी उतारता रहा है, जिसमें 9 बार उन्हें जीत मिली है। उन्होंने बताया कि आर्यन संगठन हमेशा से छात्र हितों के लिए समर्पित रहा है। पूर्व महासचिव कविन्द्र नेगी, देवकांत देवराड़ी, राम प्रकाश, प्रदीप रावत और सम्राट राणा ने बताया कि अनुरोध पुरोहित को पूर्व पदाधिकारियों का बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। इस बार संगठन अपने दसवें महासचिव को जीतकर छात्रों के बीच पहुंचना चाहता है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *