प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशीष व अर्जुन रहे अव्वल

Spread the love

वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र आशीष व अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के सभागार में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उन्हें बेहतर भविष्य की प्रेरणा मिलती है। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रवेश चंद्र नवानी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र आशीष, अर्जुन सिह ने प्रथम व आदर्शन इंटर कालेज कोटद्वार की छात्रा आस्था व रेखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य जयवीर सिंह रावत, अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेहरबान सिंह चौहान, जनार्दन बुड़ाकोटी, डा.एनके पोखरियाल, रघुवीर सिंह रावत, एनके शर्मा, पीसी नवानी, विजय लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *