कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेसियों ने निकाली आक्रोश रैली, फूंका पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेसियों ने रिखणीखाल क्षेत्र में निकाली जन आक्रोश रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रदेश सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रिखणीखाल क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला भी दहन किया।
रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने किया। सरकार जवाब दो, आक्राश रैली के दौरान आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेत्री अनुकृति गुसाई रावत ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान लैंसडाउन विधानसभा में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाया है, इस कारण जनता परेशान है। वहीं, अंकिता भंडारी कांड में सत्ता से जुड़े लोग आरोपी हैं। दिल्ली में पहाड़ की बेटी किरण नेगी को न्याय नहीं मिल पाया। कर्मचारियों की पेंशन स्कीम बंद होने से वे भी परेशान हैं। लैंसडाउन विधायक खुलेआम स्वीकार कर चुके हैं वे विकास करने में नाकाम रहे हैं। इस के बाद अब कहने को कहने को कुछ नहीं बचा हैं। उन्हें राजनीति से सन्यांस ले लेना चाहिए। जन आक्रोश रैली के दौरान बाजार में राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत, विजयपाल नेगी, रमेश रावत, राजेंद्र सिंह रावत, मनोज रावत, भगत सिंह नेगी, धनवीर बिष्ट, देवेंद्र कुमार, दिनेश नेगी, रविंद्र रावत और अशोक कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!