कोटद्वार-पौड़ी

धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व, गिरजाघरों में उमड़ी भीड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र में प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां दी व केक खिलाया। इससे पूर्व, महागिरिजाघर के साथ ही मैथोडिस्ट चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विशप ने लोगों को ईसा मसीह के बारे में बताया। कहा कि यीशु दुनिया में शांति व प्रेम का संदेश देने आए थे।
रविवार को क्रिसमस डे पर सुबह से ही क्षेत्र के गिरजाघरों में क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। गिरिजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इससे पूर्व शनिवार रात गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। ईसाई समुदाय ने प्रभु से विश्व के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की। विशप विनसेंट ने कहा कि यीशु मसीह ने दुनिया को पापमुक्त करने के लिए ही जन्म लिया। उन्होंने लोगों से प्रेम व सौहार्द के साथ रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रेम की शक्ति से ही दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाया जा सकता है। कहा कि हमें प्रभु यीशु के जीवन से मिले संदेशों को आत्मसात करना चाहिए। वहीं, मैथोडिस्ट गिरजाघर में प्रार्थना के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देर शाम तक गिरजाघर में बच्चों ने यीशु के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!