कांवड़ ड्यूटी के दौरान एएसआई वीरेंद्र सिंह गुंसाई का आकस्मिक निधन

हरिद्वार()।  श्यामपुर थाना क्षेत्र में कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात एएसआई का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। एएसआई वीरेंद्र सिंह गुंसाई हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने वाली टीम के साथ थे, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इस दुखद समाचार से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मूलरूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के कंडारा गांव निवासी एएसआई वीरेंद्र सिंह का परिवार लंबे समय से गुमानीवाला, ऋषिकेश में निवास कर रहा है। वे मंगलवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में हरकी पैड़ी क्षेत्र में ड्यूटी पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *