उत्तराखंड

भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण और हरियाली तीज महोत्सव संपन्न

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। भारत विकास परिषद् शाखा खटीमा का शपथ ग्रहण समारोह व हरियाली तीज महोत्सव रंगोली मंडप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष हरीश जोशी व प्रांतीय महासचिव एवं अधिष्ठापन अधिकारी मनोज अरोड़ा, शाखा अध्यक्ष हरीश शर्मा ने भारतमाता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। वन्देमातरम् के साथ आरंभ प्रथम सत्र का संचालन महिला संयोजिका मधु शर्मा ने किया। महिलाओं ने मेहंदी रचाने के साथ सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। द्वितीय सत्र का संचालन शाखा सचिव नीरज वर्मा ने किया कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने आय-व्यय का विवरण रखा। अधिष्ठापन अधिकारी मनोज अरोड़ा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और निष्ठा की शपथ ग्रहण करवाई। विगत कार्यकारिणी को स्मृति चिह्न देकर और विजेताओं को पुरस्कृत किया। सेवा पखवाड़े में हुई चित्रकला और कविता प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!