मोदी सरकार पर हमलावर हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, बोले- ष्शिक्षा पर मोदी सरकार के रिपोर्ट कार्ड को भी मिला फेल!

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा के मोर्चे पर विफल रही है। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि छात्र पाठ्यपुस्तक पढ़ने में विफल रहे हैं। खड़गे ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, 2014 में छात्रों के तीसरी कक्षा की पाठ्यपुस्तकें पढ़ने की दर 25: दर्ज की गई थी जो कि 2022 में घटकर 20: हो गई। 2014 में कक्षा पांचली के बच्चों के दूसरी कक्षा की पाठ्यपुस्तकें पढ़ने की दर 50 प्रतिशत थी वो भी साल 2022 में गिरकर 42़ 8: रह गई है।
खड़गे ने एक रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि देश के ग्रामीण स्कूलों में कक्षा 3 के बच्चों की पढ़ने की क्षमता काफी तेजी से गिरी है। फिलहाल इन ग्रामीण स्कूलों के 20़5 प्रतिशत छात्र पाठ्यपुस्तक पढ़ने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट में सप्ष्ट तौर पर दिखाया गया है पढ़ने की क्षमता में गिरावट आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर दर की बात करें तो 2022 में पढ़ने की क्षमता 2018 की तुलना में लगभग सात प्रतिशत नीचे आई है। कक्षा तीसरे के मात्र 27़5 प्रतिशत बच्चे ही कक्षा 2 की पाठ्यपुस्तक पढ़ पा रहे हैं।
बच्चों की पाठ्यपुस्तक बढ़ने की क्षमता 2012 के स्तर से भी नीचे गिर गई है। 2013 में लगभग 21़4 प्रतिशत कक्षा तीसरी के छात्र दूसरी कक्षा की पुस्तक पढ़ सकते थे। साल 2022 की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चे बुनियादी गणित को सुलझाने में भी असक्षम देखे जा रहे हैं। 2018 में 28़2 प्रतिशत की छात्र अंकगणित करते थे लेकिन वहीं साल 2022 में कक्षा 3 के केवल 25़9 प्रतिशत बच्चे बुनियादी अंकगणित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *