एवीएन स्कूल ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: तल्ला मोटाढ़ाक स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित स्व. राजेश भारद्वाज स्मृति अंर्तविद्यालयी टूर्नामेंट का समापन हो गया है। ए वी एन स्कूल ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम की।
शनिवार को ए वी एन स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलूनी पब्लिक स्कूल ने निर्धारित ओवरों में 115 रन बनाए। जवाब में ए वी एन स्कूल की टीम ने 4 गेंद शेष रहते ही 116 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता के अंत में बलूनी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक अभिलाषा भारद्वाज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *