कोटद्वार-पौड़ी

रीठाखाल में जागरूकता शिविर 28 को

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल विकासखंड एकेश्वर में आगामी 28 जनवरी को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों की वास्तविक समस्याओं को उनके मध्य जाकर उसकी जानकारी एकत्र कर उसका निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने शिविर में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, पंचायत राज विभाग, जिला विकास विभाग, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वजल विभाग, जल संस्थान सहित अन्य विभागों को स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। कहा कि शिविरि में लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के फार्म भरवाने तथा आमजनमानस की संबंधित विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!