17 मई को देवाल में आयोजित होगा जागरूकता शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की अध्यक्षता में 17 मई 2026 को टैक्सी स्टैण्ड देवाल में प्रात: 10:00 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को विधिक अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि शिविर में महिला अधिकार, बाल संरक्षण, नि:शुल्क विधिक सहायता, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिक अधिकार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *