बाढ़ सुरक्षा के उपाय करना आवश्यक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित वार्डो का निरीक्षण करते हुए
अभी तक बाढ सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बाढ़
सुरक्षा कार्यो के लिए प्रदेश सरकार से पर्याप्त मात्रा में धनराशि दिये जाने की मांग की जा चुकी है। मेयर कहा कि
बरसात से पहले ही बाढ़ सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करना आवश्यक है, ताकि लोगों को आपदा से बचाया जा सके।
महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम का अंधिकांश भाग नदियों एवं गदेरों से घिरा हुआ है, जिससे
बरसात में आये दिन नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों, खेतों, बगीचों में बरसात का पानी भर जाता है। साथ
ही किसानों की भूमि भी बरसाती पानी के बहाव में कटकर बह जाती है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष भी भारी बारिश से
लोगों का खासा नुकसान हुआ था, लेकिन अभी तक उक्त क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये है।
महापौर ने कहा कि नगर निगम स्तर पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश
सरकार से बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि दिये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *