कोटद्वार-पौड़ी

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में महिला कांग्रेस सड़क पर उतरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राज्य सरकार विकास के मुद्दों पर विफल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला संगठन कोटद्वार ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोध नीतियों के कारण पूरे देश में महंगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल की
कीमतें आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र रावत सरकार विकास के सभी मुद्दों पर विफल है और
अपनी विफलता को छुपाने के लिए सरकार विपक्ष पर कानूनी कार्यवाही करते हुए बेवजह मुकदमें दर्ज रही है, जिसका
कांग्रेस विरोध करेगी। महिला कांग्रेस ने राज्य सरकार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें को
तत्काल वापस लेने की मांग की है।
सोमवार को महिला कांग्रेस संगठन की जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओ ंने धु्रवपुर में केन्द्र
सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रंजना ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार
और राज्य सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। जो भी लोग सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं
उन पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डीजल और पेट्रोल की कीमतों की वृद्धि और राज्य सरकार के द्वारा राज्य में माफिया साम्राज्य
बढ़ाए जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया, जिस पर राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं
पर मुकदमें दर्ज कर दिये। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट रही है। वहीं
भारत में डीजल और पेट्राल की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज देश में औद्योगिक घरानों के अलावा पूरे देश की आवाम
देश का व्यापारी बुरी स्थिति में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने देश को आर्थिक
और सामाजिक रुप से भारी नुकसान पहुंचाया है, वहीं देश की सीमाएं भी आज सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर महिला
कांग्रेस की मंजू देवी, मधु देवी, अनु देवी, विमला देवी, अनीता देवी, पायल, किरण, अंजू देवी, रेवती देवी, कुसुम देवी,
वीना देवी, प्रीति सिंह, विमलेश नेगी, पूनम राणा, पूनम राणा, गोदावरी देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!