बाजपुर में आमने सामने टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत 5 घायल

काशीपुर। रविवार की शाम ग्राम बन्नाखेड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बन्नाखेड़ा रोड स्थित एक फैक्ट्री के पास यह दुर्घटना हुई। इसमें बाजपुर वार्ड नंबर एक निवासी अमित, कुनाल, ग्राम चकरपुर निवासी अनुज, वार्ड नंबर 11 के मोहनपुर निवासी देव (17 वर्ष), ग्राम धनसारा निवासी शादाब और नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *