Uncategorized

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमेश्वर के मुख्य चौराहे में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय विधायक और मंत्री रेखा आर्य का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश जहां एक ओर कोरोना महामारी से रोजगार छिनने से गरीब और मजदूर वर्ग परेशान है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार हररोज डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को कम नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को साथ लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों में उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सोमेश्वर चौराहे में आयोजित की नुक्कड़ सभा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर नयाल की अध्यक्षता में चौराहे में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की। इसका संचालन युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश नेगी ने किया। जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, न्याय पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, श्याम सिंह दोसाद, मीडिया प्रभारी प्रकाश खाती, प्रकाश सिंह बिष्ट, राजू भट्ट आदि ने विचार रखे। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार को भी जनविरोधी बताते हुए आम जनता की उपेक्षा करने तथा महंगाई के साथ ही बेरोजगारी को बढ़ाने और क्षेत्र के विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया। यहां गणेश बजेठा, दीपक बोरा, राजेश गिरी, गिरीश कांडपाल, ललित प्रसाद, विनोद बोरा, शंकर गिरी, दीपा जोशी, पानुली देवी, हेमंत कुमार, सुन्दर बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!