Uncategorized

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। देश में बढ़ती महंगाई व पेट्रो पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को तीर्थनगरी देवप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिलोक रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों शांति बाजार, संगम मार्ग से होते हुये तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाल कर जोरदार नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है और आम आदमी महंगाई की बोझ तले दबता जा रहा। खाने पीने की चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। टमाटर अनार के भाव में बिक रहा। कहा कि आम आदमी के लिए इस महंगाई में जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। ऐसे अच्छे दिन से बेहतर खराब दिन ही थे। कार्यकर्ताओं ने कहा देश में चरम पर पहुंची महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। हर दिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। खाद्य सामग्री भी लोगों की पहुंच से दूर होने लगी है। बावजूद इसके पीएम मोदी अच्छे दिनों की बात कर अपनी जनता को धोखा दे रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष नन्दन टोडरिया, मुकेश प्रयागवाल, जगदीश आर्य, दिनेश मास्टर, रोहित कोटियाल, नटवरलाल, रमाकांत पंचभैया, भरत सिह, अनसूया मिश्रा, दीपक रतूड़ी, विनोद जोशी, नीरज रावत, विजय राम, अनिरुद्ध कोटियाल, मया पंचभैया, शीला देवी आदि शामिल रहे। वहीं ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित किया। जिसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतों में कटौती किये जाने की मांग की। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष मकान सिंह चौहान, सेवादल जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद, डॉ. जेपी उनियाल, शशि प्रकाश भट्ट, मंगल सिंह, राजेंद्र भंडारी, सुंदर सिंह, शिवराम चमोली, आशीष पंवार, राजेंद्र रावत, पूर्णानंद चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!