Uncategorized

बढ़ती महंगाई पर युकां ने किया बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। युकां कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर लगाने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छतार स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने में डबल इंजन सरकार फेल साबित हुई है। इसी का नतीजा है कि बीते चार वर्षों में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। कहा कि बीते कुछ समय से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, डॉ.महेश ढेक, हरीश चौधरी, प्रकाश माहरा, भुवन चौबे, मयूख चौधरी, अभिषेक गंगोला, चिराग फत्र्याल, अशोक माहरा, नीरज पांडेय, तरुण वर्मा, अमित साह, नाथ सिंह, अंकित खर्कवाल, प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!