Uncategorized

पर्यावरण युक्त पॉलीथिन मुक्त अभियान को लेकर कार्यक्रम हुआ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-बच्चों को प्लास्टिक तथा सिंगल टाइम यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग ना करने का संकल्प दिलवाया
हरिद्वार। जनजागृति विकास मंच द्वारा बुधवार को कुंभ में पर्यावरण युक्त पॉलीथिन मुक्त अभियान को लेकर रामधनी देवी इंटर कॉलेज सुभाष नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच अध्यक्ष सरिता सिंह ने बच्चों को प्लास्टिक तथा सिंगल टाइम यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग ना करने का संकल्प दिलवाया। कहा कि पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करना चाहिए, जिससे पॉलीथिन के उपयोग को कम किया जा सके। सरिता ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक व पॉलीथिन के बढ़ते हुए प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। कार्यक्रम मुख्य संयोजक संगीता गौड़ ने कहा कि भूमि की उर्वरता घट रही है और जल का संकट भी बढ़ रहा है। इन सब समस्याओं का मूल कारण पॉलीथिन का उपयोग करना है। आरएसएस के जिला संयोजक डॉ विपिन यादव ने पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों के माध्यम से इको ब्रिक के विषय में बताया। रामधनी देवी इंटर कॉलेज की उप प्रधान अध्यापिका ललितेश शर्मा ने अध्यक्षता की। जिला संयोजक विपिन यादव और सह संयोजक डॉ मनीष चौधरी ने बच्चों को प्लास्टिक और पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ मनीष चौधरी, मनीषा, सुनीता सैनी, रेनू सैनी, उमा सिंघल, रश्मि चमोली, सुमन भट्ट, सीमा तोमर, कमला नेगी, प्रशांत कौशिक, अखिलेश बड़ोनी, उषा चुफाल, ललिता सिंह, प्रतिभा, ऋतु, दुर्गेश, हिमानी, पल्लवी, सीमा, गीता नेगी, नीतू, संजीत कौर, सलोनी, शैली, साक्षी, रजनी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!