बहुउद्देशीय शिविर का नहीं हुआ प्रचार-प्रसार, गिने-चुने जनप्रतिनिधियों तक ही पहुंची सूचना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मुख्यमंत्री की पहल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल में गुरूवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर कुछ तो मौसम की भेंट चढ़ गया, बाकी रही-सही कसर प्रचार-प्रसार के भारी अभाव ने पूरी कर दी।


सेवा संकल्प अभियान के तहत कल्जीखाल ब्लॉक कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन को लेकर खंड विकास अधिकारी द्वारा समस्त पंचायत प्रतिनिधियों, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय कुछ चुनिंदा विभागों को प्रतिभाग करने हेतु 3 अक्टूबर को निर्देश पत्र जारी किया गया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों तक बहुउद्देशीय शिविर की सूचना नहीं पहुंची। आखिर शिविर आयोजित करने को लेकर निर्देश वाला पत्र संचार क्रांति के इस युग में भी जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंचा। विगत सप्ताह पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की सूचना भी जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंची थी, जिसमें सरकार की ओर से अतिथि के तौर पर राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी ने प्रतिभाग किया था। शासन के निर्देशों पर जनता के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के धरातल में उतारने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की उदासीनता भारी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *